साफ्टवेयर इंडस्ट्री में काम करते हों, या ऑनलाइन बिज़नेस, अब तो हमारी जिंदगी में कम्प्यूटर व इलेक्ट्रोनिक गेजैट्स का इतना इस्तेमाल बढ़ गया है कि अपनी आंखों को स्वस्थ रख पाना, अपने आप में एक बड़ा चैलेंज बन गया है। अलग-अलग शिफ्ट्स की वजह से न तो रोजाना व्यायाम का नियम बन पाता है और न ही कोई और हेल्दी रूटीन। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आंखों का ध्यान रखते हुए किया जाए एक अच्छे आहार का सेवन।
तो आइए जानते हैं कौन-सा आहार आंखों के लिए फायदेमंद सिद्ध होता है।
- गाजर – गाजर में बीटा केरोटिन होता है, जो आंखों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। इससे मोतियाबिंद जैसी आंखों की समस्या भी दूर रहती है।
2. बादाम व अखरोट – इन मेवों में विटामिन – ई होता है। यह भी आंखों की रोशनी बरकरार रखने के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।
आंसुओं की कमी बनती है आंखों में दर्द, जलन व खुजली का कारण
3. मछली – मछली के सेवन से शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है जिससे आंखें स्वस्थ रहती हैं।
4. अवाकैडो – अवाकैडो में ल्यूटीन नामक पोषक तत्व होता है, जो आंखों के लिए एंटीआक्सीडेंट का काम करता है।
5. हरी सब्जियां – हरी सब्जियां कैल्शियम, आयरन, विटामिन – सी, विटामिन – के से भरपूर होती हैं। यह सब्जियां आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन आहार हैं।
आँखों की लेजर ट्रीटमेंट करवाने से पहले जानें इसके फायदे व दुष्परिणाम
6. चुकुन्दर – आयरन से भरपूर होने के कारण चुकुन्दर का सेवन आंखों के लिए अमृत समान है।
7. अंडे – अंडे में मौजूद सल्फर व सिस्टीन पोषक तत्व आंखों की पुतली को साफ रखने में मदद करते हैं।
8. पीली शिमला मिर्च – इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आंखों को रतौंधी (Night Blindness) से बचाते हैं।
आंखों में जलन और खुजली कर सकती है रेटिना को क्षतिग्रस्त, अपनाएं यह घरेलु नुस्खे
9. जूसी फल – विटामिन-सी से युक्त फलों के आहार करने से आंखों की रोशनी बरकरार रखने में सहायता मिलती है। जूसी फलों में संतरा, मौसमी, अनार, अंगूर इत्यादि का मौसमानुसार सेवन करना चाहिए।
10. सोयाबीन या सोयाबीन से बनी कोई भी खाद्य सामग्री आंखों के लिए जरूरी फैटी एसिड्स प्रदान करते हैं।
पढ़ें इन्हें भी –